गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुख्तार की मौत और जुमे को लेकर पुलिस सतर्क

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत और जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रयागराज में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कही भी किसी प्रकार माहौल बिगडने नहीं पाए इसलिए पुलिस की चौकसी बढ़ाई गयी है। उन्होंने बताया कि पवित्र रमजान महीने का जुमे की नमाज को लेकर पुलिस को सतर्कता रहने के लिए निर्देशित किया गया है। रमजान के महीने में पड़ने वाले जुमे के दिन सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरती जाती है।
उन्होंने बताया कि चौक क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद सहित शहर की अन्य मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए गये हैं। पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि पुरने शहर के खुल्दाबाद, कोतवाली थानों में अतिरिक्त पुलिस फाेर्स बुलाई गयी है। पुलिस खासतौर पर शहर के करेली, अटाला, रसूलपुर, रोशनबाग, नुरूल्ला रोड, शाहगंज, खुल्दाबाद, चिकया, नखासकोहना, हिम्मतगंज, बहादुरगंज और अकबरपुर क्षेत्र में गश्त किया और चौकसी बरत रही है।
इसके अलावा मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस रात से ही गश्त कर रही है। पुलिस हर प्रकार से एहतियात बरतने का प्रयास कर रही है कि कहीं कोई उपद्रव, प्रदर्शन नहीं होने पाए। उन्होंने बताया कि अभी तक शहर की स्थिति शांतिपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *