गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओडिशा में भाजपा विधायक नायक ने इस्तीफा दिया

भुवनेश्वर : ओडिशा में नीलगिरि निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुकांत कुमार नायक ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। श्री नायक ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी अध्यक्ष मनमोहन सामल को भेज दिया है। उन्होंने हालांकि पार्टी छोड़ने के कारणों और भविष्य के कदम के बारे में खुलासा नहीं किया।
श्री नायक 2014 के चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) उम्मीदवार के रूप में नीलगिरि निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे।बाद में उन्होंने बीजद को छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए। श्री नायक वर्ष 2019 के चुनाव में नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। एक अन्य घटनाक्रम में तीन बार के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह भोई शुक्रवार को बीजद में शामिल हो गए। श्री भोई ने गुरुवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
वह वर्ष 1995 और 2000 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में सेंटाला निर्वाचन क्षेत्र से दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए।बाद में श्री सुरेंद्र ने अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल लिया और 2009 के चुनाव में टिटलागढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुने गए। उन्होंने वर्ष 1999-2000 के दौरान जे बी पटनायक सरकार में 10 महीने की अवधि के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री और चार महीने की संक्षिप्त अवधि के लिए ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में कार्य किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *