गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कौशांबी में तीन युवक गंगा में डूबे

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद गंगा स्नान करते समय पांच युवक डूब गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने दो युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि तीन युवकों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पल्टीपुर गांव के शुभम पाल, अभिषेक पटेल, आदित्य जयसवाल दो अपने अन्य साथियों के साथ शहजादपुर करेंटी गंगा घाट गंगा नहाने गए थे गहरे पानी में चले जाने से पांचो युवक गंगा में डूब गए। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने दो युवकों को डूबने से बचा लिया जबकि तीन उनके साथी शुभम पाल, अभिषेक पटेल व आदित्य जयसवाल गंगा में समा गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *