गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में लू चलने के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, करीमनगर, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, विकाराबाद, संगारेड्डी और कामारेड्डी जिलों में विभिन्न स्थानों पर एक अप्रैल को लू चलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया कि राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मनचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, करीमनगर, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, विकाराबाद, संगारेड्डी और कामारेड्डी जिलों में भी 02 अप्रैल को ऐसी स्थिति रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने संभावना है। अगले सात दिनों के दौरान राज्य में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *