गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसीबी ने महिला पीएसआई सहित दो को रिश्वत लेते पकड़ा

सूरत : गुजरात के सूरत शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने लालगेट पुलिस चौकी की महिला पीएसआई तथा अन्य एक व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूरत के एक व्यापारी ने उसके यहां काम करने वाले टेक्नीशियन के खिलाफ लालगेट थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। मामले की जांच कर रही लालगेट चौकी की महिला पीएसआई मंजुलाबेन शं. पारगी ने टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की एवज में उससे 10 हजार रुपये की मांग की थी। टेक्नीशियन ने एसीबी से संपर्क करके मंजुलाबेन की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने लालगेट पुलिस चौकी में जाल बिछाकर मंजुलाबेन के कहने पर अश्विन श. पारगी को टेक्नीशियन से आठ हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *