गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : 2 की मौत, पांच घायल

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी के ग्राम सरखडी के समीप आज रात्रि एक सड़क दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल से प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर जा रहे एक परिवार के दमोह देहात थाना के ग्रान सरखडी के समीप हादसा घटित हो गया। इस घटना में कार पलट गयी जिससे पति अक्षय जैन और पत्नी सोनल जैन की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी जबकि उनके दो पुत्र और पुत्री तथा ससुर और देवर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *