गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा की पूरी साज़िश धराशायी होगी

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उच्चतम न्यायालय से ज़मानत मिलने पर मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आप के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूरी साज़िश धराशायी होगी।
पार्टी के नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा, “आखिरकार सत्य की जीत हुई। वो दिन दूर नहीं जब आप के ख़िलाफ़ भाजपा की पूरी साज़िश धराशायी होगी। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने पर हार्दिक बधाई। देश की शीर्ष अदालत का हार्दिक धन्यवाद। इंक़लाब ज़िंदाबाद।”
आप ने एक्स पर कहा, “सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आज ‘आप’ का शेर संजय सिंह आज़ाद बाहर आ गया है। तानाशाह के सारे मंसूबे धीरे-धीरे होंगे नाकामयाब!” आप की नेता आतिशी सिंह ने श्री सिंह की जमानत की खबर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “सत्यमेव जयते।” उल्लेखनीय है कि कि ईडी ने श्री सिंह को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *