गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समुद्री सहयोग बढायेंगे भारत और आस्ट्रेलिया

नई दिल्ली : भारत और आस्ट्रेलिया ने बुधवार को द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भारत की यात्रा पर आये आस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख के साथ बातचीत की। दोनों अधिकारियों के बीच वार्ता द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर केंद्रित रही। उन्होंने नौसेनाओं के बीच संचालन, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, सूचना साझा करने पर चर्चा की।
इससे पहले आस्ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख मार्क हैमंड ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद एडमिरल हैमंड को पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह छह अप्रैल तक यहां रहेंगे और उनका प्रमुख रक्षा अध्यक्ष , वायु सेना प्रमुख और रक्षा सचिव से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। एडमिरल हैमंड नौसेना की दक्षिणी नौसेना कमान और पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *