गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केरल में बम विस्फोट: माकपा के दो कार्यकर्ता घायल

कन्नूर : केरल में पनूर के पास मुलियनथोड में गुरुवार देर रात सुतली बम (देशी बम) बनाने के दौरान विस्फोट होने से मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो कार्यकर्ता घायल हो गये, जिसमें एक की हालत गंभीर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट में मुलियनथोड के विनेश (24) और पुथूर के शेरिन (26) को गंभीर चोटें आईं। घायलों में से एक की हथेली शरीर से अलग हो गयी है और दूसरे के चेहरे और पैरों पर चोटें आईं। दोनों को थालास्सेरी के एक सहकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार मिलने के बाद कन्नूर के चला में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया यह दुर्घटना कल देर रात करीब एक बजे हुयी जब दोनों पीड़ित मुलियनथोड में एक घर की छत पर बम बना रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय निवासियों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पनूर क्षेत्रीय निरीक्षक प्रेमसदन के नेतृत्व वाली टीम ने आसपास के इलाकों में छापेमारी की और घटनास्थल की जांच की।
पनूर जिला राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है और यहां माकपा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कई झड़पों की रिपोर्ट सामने आयी हैं।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *