गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खतरे में लोकतंत्र नहीं, खतरे में कांग्रेस

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बता रहे हैं, लेकिन वास्तविकता ये है कि खतरे में अगर कोई है, तो वाे कांग्रेस है।
चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बता रहे हैं, खतरे में लोकतंत्र नहीं है, संविधान सुरक्षित हाथों में है, खतरे में अगर कोई है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस गर्त में जा रही है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोग बार-बार बात करते हैं कि लोगों को जेल भेजा जा रहा है, पर कांग्रेस को ये भी जवाब देना पड़ेगा कि इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र का गला किसने घोंटा था। केवल नेताओं को नहीं मासूम बच्चों को जेल में किसने भेजा था?
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बयान दे रहे हैं कि भाजपा अगर जीती तो देश में आग लग जाएगी। क्या कांग्रेस देश में आग लगाना चाहती है। क्या सोनिया गांधी राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं।
भाजपा में लगातार कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने के मुद्दे पर श्री चौहान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है, अगर कोई देश सेवा करना चाहता है, भाजपा में आना चाहता है तो पार्टी उसका स्वागत करती है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की कल भोपाल में बैठक के बारे में श्री चौहान ने कहा कि ये बनने से पहले ही टूटते रहते हैं। ये आपस में ही भिड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *