गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विश्व प्रसिद्ध मेवाड़ महोत्सव का आयोजन 11 अप्रैल से

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध दो दिवसीय मेवाड़ महोत्सव का आयोजन आगामी 11 अप्रैल से होगा। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने बताया कि मेवाड़ महोत्सव के दौरान 11 अप्रैल को शाम को शहर में विभिन्न समाजों की गणगौर सवारी गणगौर घाट पहुंचेंगी। शाम छह से सात बजे तक बंशी घाट से गणगौर घाट तक रॉयल गणगौर की सवारी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगी। वहीं शाम को सांस्कृतिक संध्या व आतिशबाजी का आयोजन होगा।
इससे पूर्व 10 अप्रैल को शाम सात बजे गणगौर घाट पर सांस्कृतिक संध्या एवं विदेशी युगल के लिये राजस्थानी पोशाक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 11 से 13 अप्रैल को गोगुन्दा में ग्रामीण हाट बाजार के साथ सांस्कृतिक संध्या और आतिशबाजी का आयोजन होगा।
महोत्सव के दौरान विशेष सजावट, आतिशबाजी, सांस्कृतिक संध्या, शाही गणगौर की सवारी, विदेशी युगल प्रतियोगिता, रोशनी व्यवस्था आदि आकर्षण होंगे। इसके अलावा अभिनव पहल के तहत इस वर्ष पर्यटन विभाग द्वारा विशेष योग्यजन और आर्थिक रूप से अशक्त विशिष्ट प्रतिभा रखने वाले बच्चों को भी मंच प्रदान किया जायेगा, जिनको उनकी प्रस्तुतियों पर पर्यटन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *