गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाल विवाह रोकने के लिये शुरू किया अभियान

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आज ..आओ, रोके बाल विवाह अभियान.. शुरू किया गया। अजमेर जिला विधिक प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगीता शर्मा ने अभियान के शुरुआती दौर में अजमेर, केकड़ी, ब्यावर के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें ..बाल विवाह- सामाजिक समस्याओं में से एक है। .. पर विस्तार से समझाया और इस सामाजिक बुराई को दूर करने में जिम्मेदारी से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि कानून से छुप कर आज भी कुछ लोग चोरी छिपे आखातीज, पीपल पूर्णिमा, फलड़ा दूज,रामनवमी अथवा जानकी नवमी जैसे अबूझ अवसरों पर बाल विवाह कर देते हैं, जो कि सामाजिक और कानूनी अपराध के दायरे में हैं। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से इसे रोकने में प्राथमिकता से त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। प्राधिकरण सचिव रामलाल जाट ने बाल विवाह कानून की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें बाल विवाह रोकने तथा सजा के प्रावधानों से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *