गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भ्रष्टाचारियों की दुकाने बंद हो गयी हैं

बाराबंकी : ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश आज विकसित होने की ओर बढ़ रहा है। सरकार सैंकड़ों योजनाएं चला रही है। यह गरीबों की सरकार है मौजूदा समय में भ्रष्टाचारियों व गुंडों की दुकानें बंद हो गई हैं। जनता सब जानती है। इस चुनाव में इनके शटर गिरा देना है फिर पनपने का मौका नहीं देना है
श्री पाठक ने शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में भाजपा की सोशल मीडिया लोकसभा वॉलेंटियर्स सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार में कामनवेल्थ खेल में 50 रुपये वाली मच्छर भगाने की टिकिया 1000 में खरीदी गई। मंत्री जेल गए। इसके बाद कोयला घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कांग्रेस के मंत्री जेल गए। सेना के सामानों की खरीद में लूट हुई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार में गुंडा राज था। प्लाट पर सपा के नेता अवैध कब्जा कर लेते थे। जीप में कई बंदूकधारी बैठकर जनता को धमकाते थे। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। सभी राष्ट्रों का दौरा किया। देश की गरीब जनता के लिए योजनाएं चलाईं। आज हम छाती ठोंक के कह सकते हैं कि हर गरीब को पक्का मकान मिला है। अब माताओं बहनों को शौच जाने के लिए शाम होने का इंतजार नहीं करना पड़ता। घरों में शौचालय बने हैं। बहन बेटियां सम्मानपूवर्क जीवन जी रही ह
श्री पाठक ने कहा कि अब हर घर में टोंटी से पानी की व्यवस्था हो रही है। किडनी लीवर में दिक्कत आने पर जेवर, घर व खेती नहीं बेचनी पड़ती क्योंकि नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की व्यवस्था कर दी है। बीमारी डरा नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि अब जरनेटर इन्वर्टर नहीं चलाना पड़ता क्योंकि बिजली जाती ही नहीं है। पहले केवल इटावा व मैनपुरी में बिजली देकर बाकी जिलों को ठेंगा दिखाया जाता था। बेसिक के स्कूल मांटेसरी से टक्कर ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *