गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक-जीप की भिडंत : एक की मौत, आठ घायल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अर्जुनी थाना क्षेत्र में संबलपुर बायपास तिराहा के समीप आज दोपहर एक ट्रक ने स्कूल बच्चों से भरी जीप को टक्कर मार दी, जिससे एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आठ बच्चे घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बठेना में स्थित एक स्कूल में अध्यनरत बच्चे परीक्षा खत्म होने के बाद जीप से अपने गांव उसलापुर, तेलीनसत्ती जा रहे थे। इसी दौरान सेहराडबरी के पास बायपास मोड़ के पास जीप को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सागर ध्रुव (8) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बच्चों ऋषभ ढीढी, दीपांशु, कौशल, लक्ष्य, हुमन दास, सिद्धार्थ, आशी, वंशराज को उपचार के लिए तत्काल 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल लाया गया। सभी बच्चे केजी-1 और केजी-2 के छात्र हैं। इसमें ज्यादातर बच्चे ग्राम उसलापुर और दो बच्चे तेलीनसत्ती के निवासी हैं। इस मामले में पुलिस ने ट्रक को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *