गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चेन्नई के स्पेस स्टार्ट-अप का पहला रॉकेट लॉन्च फिर हुआ स्थगित

चेन्नई : चेन्नई स्थित स्पेस स्टार्ट-अप अग्निकुल कॉसमॉस के पहले रॉकेट अग्निबाण सब ऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर (एसओआरटीईडी) का आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा स्थित भारतीय अंतरिक्ष संस्थान के शार रेंज से प्रक्षेपण शनिवार को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया।
स्थगन के लिए हालांकि कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी समस्या के कारण इसे टाल दिया गया है। अग्निकुल कॉसमॉस ने घोषणा की कि लॉन्च स्थगित कर दिया गया है और नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
एक संक्षिप्त बयान में कहा गया,“प्रक्षेपण को बाद की तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया है।” गौरतलब है कि स्पेस स्टार्टअप ने पहले इसे 22 मार्च को लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन तकनीकी मुद्दों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इसे आज लॉन्च करने के लिए फिर से निर्धारित किया गया था, लेकिन इसे फिर से टाल दिया गया।
अग्निकुल के अधिकारियों ने कहा कि प्रक्षेपण आज सुबह छह बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में निर्मित अग्निकुल के अपने लॉन्च पैड से निर्धारित किया गया था।इसरो के स्पेसपोर्ट पर स्थित एक निजी लॉन्च पैड से यह भारत का पहला प्रक्षेपण होगा। प्रक्षेपण इसरो अध्यक्ष एस.सोमनाथ, इन-स्पेस अध्यक्ष डॉ पवन कुमार गोयनका और स्पेस स्पार्ट-अप के अधिकारी की की उपस्थिति में निर्धारित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *