गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला रेल अधिकारी ने फांसी लगायी

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में पदस्थ महिला अधिकारी के अपने घर में फांसी लगाकर खुदकशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कालोनी में निवासरत विनीता साहनी रेलवे वाणिज्य विभाग में कर निरीक्षक के पद पर तैनात थी। वह शनिवार की दोपहर घर पर थी और उनके पति बाहर गये हुए थे। इसी दौरान महिला ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
दूसरे कमरे में मौजूद उनकी आठ साल की बच्ची वहां पहुंची तो अपनी मां को फंदे पर लटकती देखी और तत्काल आसपास के लोगों को बताया। लोगों को पुलिस को सूचित करने के बाद महिला को फंदे से उतारकर रेलवे केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पड़ोसियों ने मृतका के परिवार में किसी प्रकार के अनबन से इंकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *