रांची : झारखंड में रांची के कांके रोड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष के आवास के सभगार में आज झारखण्ड प्रदेश के इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई| इस बैठक में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, राजद के सत्यानंद भोक्ता, कैलाश यादव तथा सुनील श्रीवास्तव शामिल हुए। इस बैठक में 21 अप्रैल 2024 को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले उलगुलान न्याय महारैली के आयोजन के सम्बन्ध में तथा वर्तमान लोकसभा आम चुनाव 2024 के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
