गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुस्लिम महिलाओं को ईद पर एचआरटीसी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

शिमला/ नाहन : हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने ईद के मौके पर मुस्लिम महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा के ऐलान किया है। ये सुविधा ईद के दिन सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक उपलब्ध होगी। निगम ने कहा है कि यह सुविधा सूर्याेदय से सूर्यास्त तक रहेगी। मुफ्त बस यात्रा की सुविधा केवल प्रदेश के भीतर ही मिलेगी। राज्य से बाहर जाने पर किराया चुकाना होगा।
गौरतलब है कि वैसे तो ईद का पर्व चांद दिखने पर निर्भर करता है लेकिन सरकार ने 11 अप्रैल को ईद की छुट्टी घोषित की हुई है। निगम के मुताबिक राज्य में करवा चौथ व रक्षाबंधन के अवसर पर भी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा रहती है, लेकिन इस बार भी मुस्लिम महिलाओं को यह सुविधा देने का फैसला हुआ है। वर्ष 2021 में भी महिलाओं को ऐसी सुविधा मिली थी। सुविधा हासिल करने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड या अन्य आईडी प्रूफ रखना होगा। जानकारी के मुताबिक निगम के प्रबंध निदेशक के स्तर पर शनिवार को आदेश जारी हुए है। रविवार का अवकाश होने की वजह से क्षेत्रीय प्रबंधक के स्तर पर सोमवार को कार्रवाई की जाएगी।
उधर, अंजुमन इस्लामिया नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने मुस्लिम महिलाओं को निशुल्क बस सुविधा देने पर निगम प्रबंधन का आभार जताया है। दीगर है कि सिरमौर व चंबा ज़िलों में मुस्लिम महिलाओं की सबसे अधिक आबादी है। इसके अतिरिक्त अन्य ज़िलों में भी आबादी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *