गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिये अपना अभियान जारी रखते हुये, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 180 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त ने सोमवार को बताया कि खुफिया सूचना पर जालंधर के सीआईए स्टाफ ने रामा मंडी चौक से सर्विस रोड दकोहा रेलवे क्रॉसिंग तक गश्त शुरू की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर कमलजीत पुत्र जोगिंदर पाल निवासी शिव नगर, जालंधर को रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की।
श्री शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान जतिंदर कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी प्रेम नगर, मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर की संलिप्तता भी सामने आई जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच में अतिरिक्त 150 ग्राम हेरोइन की बरामदगी हुई, जिससे कुल बरामदगी 180 ग्राम हो गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशीले पदार्थ के स्रोत और इच्छित गंतव्य की आगे की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ जालंधर और लुधियाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *