गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी को प्रधानमंत्री बना कर साकार करे विकसित भारत का सपना

बस्ती : केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर विकसित भारत के सपने को साकार करेगी।
जिला मुख्यालय पर एक निजी विद्यालय में सोशल मीडिया वालेंटियर की बैठक को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीत कर इतिहास रचने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। ये लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है, विकसित भारत के संकल्प को नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर साकार करेंगे। भारत में विश्व के लोग नौकरी तलाश करने के लिए आयेंगे और भारत सौ वर्ष के लिए आगे निकल जायेगा।
उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन में जंग के दौरान किसी की हिम्मत नही थी कि भारतीय नागरिकों को आंख दिखा सके। भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है। अनुच्छेद 370 को हटा कर जो काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने किया है।
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है। भारत से गरीबी दूर करने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। सपा तथा कांग्रेस को वोट देना कुंऐ मेें डालने के बराबर है। इस बार उत्तर प्रदेश में इनका खाता नही खुलेगा। सपा अब समाप्त पार्टी बन गई है। अखिलेश यादव हमेशा तनाव में रहते हैं। सपा तथा कांग्रेस के पास न तो कोई नेता है न कोई नीति है।अगर कार्यसेवक संघर्ष न किये होते तो आज राम मन्दिर का सपना साकार नही होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *