गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जामिया मस्जिद में ईद की नमाज की अनुमति नहीं

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर प्रशासन ने राजधानी श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद में सामूहिक ईद की नमाज की अनुमति नहीं दी।
जामिया मस्जिद की प्रबंधन समिति ने बुधवार को यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने के बाद से यह लगातार पांचवां साल है जब जामिया में ईद की नमाज की इजाजत नहीं दी गयी।
इससे पहले जामिया मस्जिद के अंजुमन औकाफ ने मंगलवार को घोषणा की थी कि ईद की नमाज बुधवार सुबह श्रीनगर की ऐतिहासिक मस्जिद में होगी। औकाफ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आज फजर (सुबह) की नमाज के बाद पुलिस कर्मियों ने जामिया मस्जिद के दरवाजे बंद कर दिये और औकाफ को सूचित किया कि सुबह 09.30 बजे होने वाली ईद उल फितर की नमाज के लिये अनुमति नहीं दी जा रही है।
बयान के मुताबिक मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक को भी बुधवार सुबह नजरबंद कर दिया गया। इस बीच ईद-उल-फितर कश्मीर घाटी में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्रीनगर में डल झील के किनारे हजरतबल दरगाह पर ईद की नमाज के लिए सबसे अधिक भीड़ देखी गयी। अधिकारियों ने बताया कि पूरी घाटी में नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *