गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना : बैशाखी पर्व 12 से 14 अप्रैल तक

हैदराबाद : तेलंगाना में ‘बैशाखी’ के नाम से जाना जाने वाला खालसा पंथ स्थापना दिवस समारोह 12 से 14 अप्रैल तक यहां सिख समुदाय की ओर से भव्य रूप से मनाया जायेगा। समारोह का आयोजन हैदराबाद में गुरुद्वारा साहेब अमीरपेट के तत्वावधान में किया जायेगा जहां हैदराबाद और तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों से सिख समुदाय के लोग बैशाखी समारोह के लिए अमीरपेट गुरुद्वारा में जुटेंगे।
गुरुद्वारा साहिब अमीरपेट के समिति प्रबंधक एवं अध्यक्ष एस दर्शन सिंह और महासचिव एस सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को यहां बताया कि बैसाखी का प्रमुख उत्सव 13 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा, जहां दो प्रमुख महत्वपूर्ण कार्यक्रम विशाल दीवान (सामूहिक समागम) और नगर कीर्तन (पवित्र जुलूस) शनिवार को आयोजित किये जाएंगे। समागम के दौरान भक्तों द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया पारंपरिक गुरु का लंगर सभी श्रद्धालुओं को परोसा जायेगा।

इसी दिन 13 अप्रैल को शाम लगभग 5.30 बजे गुरुद्वारा साहेब अमीरपेट से एक रंगीन ‘नगर कीर्तन’ (जुलूस) निकाला जाएगा जो ग्रीनलैंड्स, बेगमपेट, पंजागुट्टा के मुख्य गलियारों से होकर शाम को वापस गुरुद्वारा आयेगा। जुलूस का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सिख मार्शल आर्ट ‘गतका’ और अन्य लुभावनी तलवार अभ्यास का प्रदर्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *