गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : पांच लोगों की मौत

मदुरै : तमिलनाडु के विरुधुनगर-मदुरै चार लेन राजमार्ग पर तिरुमंगलम के पास सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कार में सवार लोग मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने एक दोपहिया वाहन को जबर्दस्त टक्कर मार दी, जिसके बाद विपरीत दिशा से सिवाराकोट्टई रोड कार पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
पुलिस ने मृतकों की पहचान आर.कनागावेल (62), उनकी पत्नी कृष्णकुमारी (51), बहू एम.नागजोथी (28), उनकी पुत्री शिवा अथमिका (आठ) और दोपहिया वाहन चालक पंडी (52) के रूप में हुई हैं। कार में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गये, उन्हें मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में नागजोथी की जुड़वां पुत्री शिवा श्री (आठ), बेटा शिवा अधित्या (पांच), पिता के. मणिकंदन, रत्नासामी (64), मीना (55) हैं।
पुलिस ने कल्लीकुडी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *