भावनगर : पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर मंडल ने मात्र एक ट्रेन की टिकट चेकिंग से 5.04 लाख रुपये वसूल किये हैं।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि टिकट जांच टीम द्वारा ट्रेन नंबर 12941 भावनगर-आसनसोल सुपरफास्ट ट्रेन में हाल ही में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कुल सात कर्मचारियों ने मिलकर 627 मामलों में जुर्माना सहित 503750 रुपये प्राप्त किये है। पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल पर ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गहन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
भावनगर मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक रवीश कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक माशूक अहमद एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक कल्पेश जी दवे की निगरानी में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी प्रकार से मंडल की सभी ट्रेनों में आगे भी टिकट चेकिंग अभियान चलता रहेगा। भावनगर मंडल ने अपने सम्मानीय यात्रियों से हमेशा उचित और वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है।
भावनगर में ट्रेन की टिकट चेकिंग से वसूले 5.04 लाख
