गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शाह 11 अप्रैल को मंडला और कटनी में सभाएं लेंगे

भोपाल : अमित शाह गुरुवार को मंडला और कटनी जिले में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि श्री शाह गुरुवार दोपहर मंडला के रपटा घाट पर “मॉ नर्मदा” के दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे। इसके बाद मंडला सर्किट हाउस के सामने स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। श्री शाह इसके बाद पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाह इसके बाद कटनी जिले के विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे। वे वहां पर सभा को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *