गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने ओडिशा के लिए गठित की प्रचार समिति

नई दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ओडिशा के लिए 64 सदस्यीय प्रचार समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के श्री वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समिति की को मंजूरी दी है और समिति में शामिल सभी नेताओं को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने को कहा गया है।
उन्होंने बताया ओडिशा मे प्रचार समिति का अध्यक्ष भक्त चरण दास को बनाया गया है जबकि नवजोत पटनायक को इसका उपाध्यक्ष और सुधांशु शेखर देव को समिति का संयोजक बनाया गया है। कांग्रेस नेता ने बताया कि समिति में शर्त पटनायक, नरसिंह मिश्रा, केपी सिंह देव, निरंजन पटनायक, कान्हू चरण लेंका, श्रीकांत जेना रामचरण खूंटिया, विस्मय महापात्र, हेमंत पांडा, अजीत दास सहित 62 नेताओं को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *