गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा खरा सोना है: राजनाथ

सतना : राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जो कहती है उसे पूरा करती है। श्री सिंह सतना जिले के नागौद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा खरा सोना है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में अंतर नही है। उन्होंने कहा कि भारत का विश्व में नाम हुआ भारत जब बोलता है तो विश्व के सभी देश कान खोलकर सुनते है।
श्री सिंह के समक्ष आज कई दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय सहकारी बैंक कमलाकर चतुर्वेदी, पूर्व जनपद अध्यक्ष मैहर ओम वाला सिंह, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस शशि मिश्रा देवेंद्र सिंह सपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत गर्ग पार्षद, कांग्रेस के अरुण गोयल, चन्द्रप्रभा श्रीवास्तव, भैयालाल चौधरी, राघवेंद्र सिंह सरपंच सेमरी, भूपेंद्र सिंह जाखी, नन्हे सिंह सरपंच, सुमित माकिन, रमाशंकर, संतोष आहूजा, जतिन जैन, ओमकार कुशवाहा

शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *