गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्त मे

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में ट्रेन में आपसी कहासुनी के बाद एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी नानी के घर पथरिया से सागर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन में उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई, यही मामला इस घटना का कारण बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी हर्षवर्धन पाठक (15) कल दमोह जिले के पथरिया से अपनी नानी के घर से सागर लौट रहा था। ट्रेन में एक युवक गालीगलौज कर रहा था। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर मकरोनिया स्टेशन के पास आरोपी ने हर्षवर्धन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही वारदात में उपयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया। मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी ने बताया कि संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक किशोर 9वीं में पढ़ता था। उसके पिता राजेंद्र पाठक निजी शिक्षक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *