गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कूली बस पलटी : पांच बच्चों की मौत, 15 घायल

महेंद्रगढ़ : हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के उन्हाणी गांव के पास गुरुवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से पांच बच्चों की मौत हो गयी और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीएल पब्लिक स्कूल में आज सार्वजनिक अवकाश था , लेकिन यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बच्चों को लेने के लिए बस भेजी गयी थी जिसमें करीब 35-40 बच्चे सवार थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना की वजह ओवरटेकिंग बतायी गयी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच एवं बचावकार्य शुरू किया। घायल बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को रेवाडी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के समय बस चालक नशे में था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *