राजकोट : गुजरात में राजकोट शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में पुलिस ने मेफेड्रोन (एमडी) नशीले पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर राजकोट ग्रीनलेंड चाररास्ता से आगे जकातनाका के सामने रोड़ पर खड़े दो लोगों की तलाशी ली गयी।
तलाशी के दौरान उनके पास से 75,000 रुपये कीमत का 7.50 ग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रोन ड्रग्स, 6,100 रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन सहित कुल एक लाख एक सौ रुपये का सामान जब्त कर उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों लोगों के नाम जामनगर निवासी शहरूख ब. जाम (25) और राहुल दी. गोसाई (27) है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
