गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओलावृष्टि और गेहूं खरीदी को लेकर यादव ने दिए प्रशासन को निर्देश

भोपाल : मोहन यादव ने हाल में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई ओलावृष्टि और बारिश को लेकर प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि खुले में रखे अनाज को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी जिले में जनहानि, पशुहानि या किसी प्रकार का नुकसान होगा तो सरकार उसके प्रति गंभीर रहेगी। उसकी क्षतिपूर्ति करने के लिए मुआवजा दिया जाएगा, प्रदेश सरकार इसके लिए कृत संकल्पित है।
यादव ने कहा कि गेहूं को बंद परिसर में रखने के निर्देश जारी किये गए हैं। 80 फीसदी अनाज पहले से बंद परिसरों में है, लेकिन जो खुले में है, उसको भी सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। गेहूं की जो फसल आ रही है, उसकी चमक कमजोर थी। किसी कारण से उनको खरीदने में कठिनाई आ रही थी। वो निर्देश भी स्पष्ट हो गए हैं, किसान को किसी प्रकार का कष्ट न आने दें। किसान के साथ सरकार खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *