गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आम चुनाव में 94 सीटों के लिए अधिसूचना शुक्रवार को

नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग नयी लोकसभा के चुनाव के तीसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी करेगा। आम चुनाव 2024 के लिए 16 मार्च को जारी कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में मतदान सात मई को कराये जाएंगे। आयोग ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए भारत के राजपत्र में अधिसूचना 12 अप्रैल , 2024 को जारी की जाएगी।
विज्ञप्ति के अनुसार तीसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और मध्य प्रदेश में 29-बैतूल संसदीय क्षेत्र केस्थगित चुनाव के लिए 7 मई, 2024 को मतदान होगा।तीसरे चरण के चुनाव के लिए सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी और नामांकन 19 अप्रैल तक कराए जा सकेंगे। पर्चों की जांच 20 तरीख को होगी और नाम 22 तारीख तक वापस लिए जा सकेंगे।
मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (अजा) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के लिए अलग से अधिसूचना भी कल जारी की जाएगी। इस सीट के लिए दूसरे चरण में होने वाला चुनाव बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था।
तीसरे चरण में जिन सीटों के लिए मतदान कराया जाना है उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। कुल सात चरणों में कराए जा रहे लोक सभा चुनाव की मतगणना चार जून को करायी जाएगी और चुनाव प्रक्रिया छह जून तक पूरी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *