नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट पर डा.विनोद कुमार बिंद को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा भदोही के लिए डा. बिंद को उम्मीदवार बनाने की स्वीकृति दी है। भदोही पर निवर्तमान सांसद भाजपा के रमेश बिंद हैं। पार्टी की यह 11वीं सूची है।
