गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखंड में 15 भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सरेंडर किया

रांची : भाकपा माओवादी के एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी और मिसिर बेसरा के शोषण से परेशान एक नाबालिग सहित 15 भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
चाईबासा पुलिस लाइन में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी नक्सलियों ने डीआईजी मनोज रतन चौथे, डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर के समक्ष सरेंडर किया। ये सभी 14 नक्सलियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ चाईबासा जिले के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में प्रधान कोड़ा, चंद्रोमोहन उर्फ चंद्रो अंगारिया,
पगला गोप, विजय बोयपाई, गंगा राम पूर्ति, बोयो कोड़ा, जोगेन कोड़ा, पेलोंग कोड़ा, रामजा पूर्ति, सोहन सिंह, सुशील डोरेन चंपिया, सोनू चंपिया, मनी चंपिया, मोगा चंपिया, एक नाबालिग नक्सली शामिल है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ साल 2022 से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साल 2022 से अबतक कुल 161 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साल 2022 और 2023 में कुल 11 नक्सलियों की ओर से पुलिस के समक्ष सरेंडर किया गया। इनके पास से भारी मात्रा में कुल 375 विस्फोटक, हथियार, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये। साथ ही नक्सलियों का स्थायी कैंप ईआरबी मुख्यालय, 08-10 अस्थायी कैंप और 15 बंकर ध्वस्त किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *