गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ की गुत्थी सुलझाई, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर पुलिस ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने की गुत्थी का सुलझा लिया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ करने के कुछ ही घंटों के भीतर मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के साथ इस गुत्थी को सुलझा लिया है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कैश लोडिंग मशीन के मालिक दीपक शर्मा ने शिकायत की है कि बुधवार को उन्हें एक ग्राहक का फोन आया था, जिसने लगभग शाम के चार बजे हिताची एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी श्री शर्मा को तीन दिन पहले इसी तरह की सूचना मिली थी।
श्री शर्मा ने कहा कि एटीएम का भौतिक निरीक्षण करने पर पुलिस दल और बैंक टीम को कैश डिस्पेंसर पर एक प्लास्टिक शीट मिली। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बाहर खड़े एक अज्ञात व्यक्ति पर उनको शक हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके दौरान सीसीटीवी के फुटेज की समीक्षा की गई और वही व्यक्ति एटीएम से छेड़छाड़ का प्रयास करता पाया गया।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी की पहचान रवि पाल पुत्र गुरमीत राम निवासी गांव हीरापुर थाना लांबड़ा जालंधर के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कहा कि उसके खिलाफ पहले से ही दो मामले लंबित थे। श्री शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *