गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फोनपे की नेपाल में यूपीआई के लिए ईसेवा

नई दिल्ली : फोनपे ने नेपाल के फोनेप नेटवर्क पर यूपीआई को लोकप्रिय बनाने के लिए ईसेवा और होटल एसोसिएशन ऑफ नेपाल पोखरा के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह फेवा नव वर्ष महोत्सव का हिस्सा है। यह महोत्सव 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है ।नव वर्ष का यह उत्सव न केवल पूरे नेपाल के नागरिकों के बीच लोकप्रिय है, बल्कि उन भारतीय पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है जो नेपाल की यात्रा करते हैं और उत्सवों का आनंद लेते हैं। पारंपरिक नेपाली व्यंजन और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसने वाले फूड स्टॉलों, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के लाइव संगीत प्रदर्शन, पारंपरिक नेपाली नृत्यों और संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला प्रदर्शनियों एवं वर्कशॉप के साथ, यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम नेपाली संस्कृति और स्थानीय पाक कला के बेहतरीन अनुभव का अनूठा अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *