गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान की सभी 25 सीट भाजपा जीतेगी

अलवर : दीया कुमारी ने कहा कि राज्य में सभी 25 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निर्वाचित होंगे और पहले से अधिक मतों से वह चुनाव जीतेंगे। सुश्री दीयाकुमारी ने आज यहां राजपूत समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते कहा कि वह समाज के बीच आई है और अलवर से लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार भूपेंद्र यादव एक सांसद के रूप में बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सी योजनाएं लागू की हैं और उन्हें योजनाओं के चलते देश में सड़क बन रही हैं घर-घर शौचालय बने हैं जिनके पास आवास नहीं था उनके आवास बनाए गए हैं, उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिए गए हैं।
उन्होंने मातृशक्ति को आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में पांच सीटों पर महिला उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने के बाद देश में काफी बदलाव देखने को मिलेगा और राष्ट्र विकसित श्रेणी में आएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जो मुझे ओढ़नी पहनी है इसका मान रखना आपका काम है और संकल्प लेना है कि घरों से एक-एक वोट को निकाल कर बूथ तक पहुंचाना है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काम नजर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह खुद झालावाड़ में चुनाव प्रचार कर रही हैं और अपने-अपने तरीके से सभी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *