गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहनों की टक्कर : तीन लोगों की मौत, एक घायल

सूर्यापेट : तेलंगाना में सूर्यापेट जिले के खम्मम चौराहे के पास विजयवाड़ा-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात कार एवं डीसीएम वाहन के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, सूर्यापेट निवासी कुछ लोग रमजान के मौके पर रात का खाना खाने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान नवीद (25), निखिल रेड्डी (24) और राकेश (24) के रूप में की गयी है। हादसे में घायल आदित्य को इलाज के लिए सूर्यापेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *