गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुनव्वर फारुकी के डेब्यू वेब शो ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज

मुंबई : जानेमाने संगीतकार-रैपर बिग बॉस फेम मुनव्वर फारुकी के डेब्यू वेब शो ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज हो गया है। मुनव्वर फारुकी ने ‘फर्स्ट कॉपी’ नामक एक वेब सीरीज में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की घोषणा की है। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर सीरीज का आधिकारिक टीज़र जारी किया।टीज़र हमें 1999 में वापस ले जाता है जब डीवीडी का चलन बहुत बड़ा था। फ़िल्में शुक्रवार को सिनेमाघरों में आती हैं, लेकिन कई लोग आधिकारिक रिलीज़ से पहले गुरुवार को डीवीडी पर फ़िल्म की ‘पहली कॉपी’ बनाने के लिए उत्सुक रहते हैं।
मुनव्वर फ़ारूक़ी ने कहा, पिछले कई सालों से, मेरे फैंस हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं और मैंने जो कुछ भी किया है, उसमें मेरा समर्थन किया है। इसलिए, मैं इस साल इस प्रोजेक्ट की घोषणा करके उन्हें एक ख़ास तोहफ़ा देना चाहता था, जहाँ वे मेरा एक नया पक्ष देखेंगे। मैं इस पर सभी की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं।
फ़रहान पी. ज़म्मा द्वारा लिखित और निर्देशित, कुर्जी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और साल्ट मीडिया द्वारा सह-निर्मित, ‘पहली कॉपी’ के टीज़र नेटिज़न्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *