अजमेर : राजस्थान के अजमेर में स्टेशन रोड के सामने क्लाक टावर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक तीन मंजिल व्यावसायिक गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लाकटावर थाने के नजदीक दवाओं के थोक विमला मार्केट से लगे लक्ष्मी मार्केट स्थित एक तीन मंजिला गोदाम में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने एकाएक विकराल रूप धारण कर लिया और रूक रूक कर धमाके होने लगे। बाद में पता चला कि ए.सी. में भरने वाली गैस के छोटे सिलेंडर से धमाके गूंज रहे हैं। दरअसल, यह फ्रीज एवं ए.सी. में गैस भरने वाला कम्प्रेशन गोदाम है, जिसमें भीषण आग लगी।अजमेर नगर निगम की छह से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया जा सका।
