गोड्डा : झारखंड में गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि महागामा बाजार के हरिजन टोला निवासी संदीप कुमार (22) कल शाम घर से बाजार गया था। देर रात जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आज उसका शव जय नारायण प्लस टू विधालय के झाड़ी से बरामद किया गया।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
गोड्डा में युवक की हत्या
