गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

103 करोड़ से अधिक मूल्य की सामग्रियां जब्त

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा 103 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सामग्रियां जब्त की गई हैं।
श्री राजन ने बताया कि 16 मार्च से 10 अप्रैल तक 13 करोड़ 77 लाख 63 हजार 629 रुपये नगद राशि सहित 103 करोड़ 33 लाख 19 हजार 639 रुपये मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त की गयी हैं। इसमें 15 लाख 74 हजार 970 लीटर मदिरा भी शामिल है, जिसका आनुुमानित बाजार मूल्य 24 करोड़ 64 लाख 13 हजार 47 रुपये है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह 19 करोड़ 41 लाख 46 हजार 215 रुपये मूल्य के 14 हजार 780 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 9 करोड़ 40 लाख 40 हजार 623 रुपये मूल्य की 437 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। इसके साथ ही 36 करोड़ 9 लाख 56 हजार 125 रुपये मूल्य की रेडीमेड गारमेंट्स जैसी अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *