गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सनातनी संस्कृति को बनाए रखने में करे सहयोग

जोधपुर : वासुदेव देवनानी का गुरुवार को जोधपुर पहुंचने पर सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे। उन्होंने जोधपुर में लोगों को चेटीचंड,नव संवत्सर और नवरात्र पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री देवनानी ने कहा “हम लोग मूलतः हिंदुस्तान के है। सनातनी है।” उन्होंने कहा कि सिंधी समाज के लोगों ने सिंधु नदी के तट पर बैठ कर व्रत किये, तब भगवान झूलेलाल अवतरित हुए और सभी के कष्ट दूर हुए।
श्री देवनानी ने कहा समाज के सभी लोग सनातनी संस्कृति को बनाए रखने में सहयोग करें। सिंधी समाज के लोग स्वाभिमानी होते हैं। मेहनती होते हैं। जमीन से जुड़े होते हैं। छोटे से छोटे काम को करने में भी किसी प्रकार का संकोच नहीं करते हैं। जोधपुर में सिंधी समाज के विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने श्री देवनानी का अभिनंदन किया।
जोधपुर की सिंधी सेंट्रल पंचायत ,सिंधी गुरु संगत दरबार, सिंधी पंचायत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सिंधी पंचायत प्रताप नगर, सिंधी पंचायत रातानाडा, सिंधी पंचायत शक्ति नगर, झूलेलाल मंडली सरदारपुरा, झूलेलाल युवा मंडल, सिंधी महिला मंडल ,सिंधी पंजाबी सदर समिति सहित लगभग डेढ़ दर्जन संस्थाओं ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *