शिमला : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे के ताजा घटनाक्रम में कुल्लू जिला में एक सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम खाई से शवों को निकालने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आनी उपमंडल में राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला के समीप एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने में जुट गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्म चन्द, सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम, संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल निवासी खनेरी आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। फ़िलहाल अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए जांच चल रही है। अन्नी वैली समुदाय इस अचानक हुए नुकसान से दुखी है। अधिकारी इस त्रासदी के कारण का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। शवों को बदकिस्मत कार से निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के बाद उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया।
कार हादसा : चार लोगों की मौत
