गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी के दौसा में रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब

दौसा : नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को राजस्थान के दौसा में रोड़ शो किया जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोदी ने दौसा से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा के समर्थन में यह रोड़ शो किया। श्री मोदी ने इससे पहले बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के बाद दौसा पहुंचे जहां उनका नगाड़ों की धुन से स्वागत किया गया।
मोदी के रोड़ शो में उनके साथ राज्य के कृषि मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा और दौसा से पार्टी प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा खुली गाड़ी में सवार थे। इस दौरान मोदी के रोड़ शो में आये लोगों ने मोदी मोदी के जयकारे लगाये और मोदी का स्वागत किया। मोदी ने हाथ हिलाकर एवं हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
सड़क के दोनों और अवरोधक लगाये गये और दोनों और लोगों की भीड़ जमा थी और मोदी की गाड़ी के पीछे भी जनसैलाब देखा जा रहा था। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिख रहा था और मोदी ने कमल का निशान दिखाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। रोड़ शो में आये कई लोगों ने मोदी का मुखौटा पहन रखा था वहीं कई लोग मोदी की फोटो लहरा रहे थे। मोदी ने गांधी तिराहा, दौसा कलेक्ट्रेट, सर्किट हाउस, लालसोट रोड़ होते हुए गुप्तेश्वर चौराहा तक रोड़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *