गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आपत्तिजनक चित्र छपे उत्पाद पर वर्ग विशेष के लोगों ने किया हंगामा

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवली इलाके के कस्बा बाजार में स्थित एक नामचीन मॉल में अपने धार्मिक स्थल के छपे चित्र के पावदान की बिक्री पर भड़के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मॉल के सामने शुक्रवार रात जमकर हंगामा किया ।
अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि कस्बे में संचालित एक मॉल में धार्मिक चित्र छपे पावदान को देखकर एक विशेष समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया , जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शकारियों को समझा बुझा कर शांत करा दिया l उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मिली शिकायत पर जांच करायी जा रही है प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी ।
एएसपी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिये सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *