गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों को 15 अप्रैल से पहले गेहूं कटाई पूर्ण करने की सलाह

कोटा : राजस्थान में कोटा जिले के किसानों को वर्षा की आशंका को देखते हुए 15 अप्रैल से पहले अपनी फ़सलों की कटाई कर लेने की सलाह दी है। संयुक्त निदेशक (कृषि) रमेश चन्द्र चण्डक ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश का दौर 15 अप्रैल तक रहने की संभावना के कारण किसानों को कृषि विभाग द्वारा सलाह दी गयी है कि कृषि मंडियों और खेतों में खुले आसमान में रखे अनाज को भीगने से बचाने के लिये सुरक्षित स्थान पर भण्डारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे किसी नुकसान की आशंका नहीं रहे तथा जल्द से जल्द गेहूं की कटाई एवं थ्रेसिंग का कार्य पूर्ण हो जाये।
श्री चण्डक ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार जिले में बारिश का 15 अप्रैल तक सर्वाधिक असर रहने और कहीं-कहीं असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि होने से रबी की खेतों में कटी हुई फसल प्रभावित होने की स्थिति में राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार किसान की बीमित फसल के खराबे के बारे में 72 घंटे के अन्दर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *