गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मराठवाड़ा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से पांच लोगों की मौत

छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के कई जिलों में पिछले दो दिनों से ओलावृष्टि के साथ बेमौसम बारिश से पांच लोगों की जान चली गई तथा सैकड़ों हेक्टेयर ज्वार, मक्का, बाजरा और बगीचे की भूमि को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।
बारिश से बीड जिले को भारी नुकसान हुआ है। मराठवाड़ा में 84 छोटे-बड़े जानवरों की मौत हो गयी और 356 घर ढह गये। मराठवाड़ा में 201 गांव के 4,301 किसान ओलावृष्टि से प्रभावित हुए। बीड जिले में 1021 हेक्टेयर, नांदेड़ जिले में 749 हेक्टेयर, धाराशिव में 307 हेक्टेयर, हिंगोली जिले में 297 हेक्टेयर, छत्रपति संभाजीनगर 164 हेक्टेयर, जालना 134 हेक्टेयर, परभणी 50 हेक्टेयर, और लातूर 50 से अधिक फसल का नुकसान हुआ।
बीड जिले में मीना शिंदे नामक एक महिला (35)की मौत हो गई। गंगाखेड़ तालुका के एलेगांव के किसान बाबूराव शेल्के (55),सोनपेठ तालुका के भौंचा टांडा की हरिबाई सुरनार, छत्रपति संभाजीनगर जिले में पैठन तालुका के ताकली अंबाड के एक किसान और सिल्लोड तालुका के उंदानगांव इलाके में बिजली गिरने से एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *