गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत

श्रीगंगानगर : राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में रावला थाना क्षेत्र के चक 9-पीएसडी में शनिवार को बिजली गिरने से एक ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गयी और एक मजदूर बाल-बाल बच गया। इस गांव में पूर्वाह्न् लगभग 10 बजे दो बार बिजली गिरी। पहले ईंट भट्टे पर और दूसरी बार कुछ ही दूरी पर खेजड़ी के एक पेड़ पर बिजली गिरी। खेजड़ी का पेड़ जल गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बलवंतराम तथा तहसीलदार सपना सोनी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद विधायक शिमला देवी नायक एडवोकेट भी घटनास्थल पर पहुंच गयीं।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान सोनू उर्फ सुनील नायक (19) निवासी चेक 9- पीएसडी के रूप में हुई है। वह और चार-पांच अन्य मजदूर पूर्वाह्न लगभग 10 बजे चक 9- पीएसडी में एक ईंट भट्टे पर चिमनी के पास काम कर रहे थे, तभी बिजली गिरी, जिससे सोनू बेहोश होकर गिर गया, उसको अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *