गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारात में मारपीट, चार बाराती घायल

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में शनिवार की रात फखरपुर से आई बरात में डीजे पर मन पसंद गाना बजाने और डांस को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद घराती और बारातियों में मारपीट हो गई, जिसमें चार बराती घायल हो गए।
फखरपुर थाना क्षेत्र ग्राम खालिदपुर गांव से दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नई बस्ती मीरपुर कस्बा आई थी। शनिवार देर रात बारात में डीजे बजने लगे। डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर घराती और बारातियों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में बराती महेश (16), विदेशी (15), विजय (16) और लव कुमार (22) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज चल रहा है। बारात में मारपीट को लेकर शादी कार्यक्रम भी कुछ देर रुक गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *